Connect with us

Uncategorized

“धुरंधर” के रहमान डकैत की असल कहानी | Kaun Tha Rehman Dakait (Akshay Khanna )

Kaun-Tha-Rahman-Dakait

Bollywood की Film “धुरंधर” चर्चा में है. फिल्म का किरदार Rehman Dakait दर्शकों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. इस पात्र का पूरा नाम Sardar Abdul Rehman Baloch बताया जाता है. किशोर अवस्था में ही जो संगीन गुनाह करने का आदि हो चूका था, जिसने 15 साल की उम्र में अपनी ही माँ को मारा, बेकसूर लोगों का खून बहाया, पिता के हत्यारों से बदला लिया और लोगों में अपनी छवि, दानवीर, न्यायप्रेमी और दबंग व्यक्ति जैसी बनाई ताकि उसकी लूट की दुकान चलती रहे, भ्रस्टाचार और लचर राजनीति के फल स्वरूप इसकी गुंडई कराची में खूब पनपी, लेकिन फिर कानून की जकड़ हुई और इस वेहशी गैंगस्टर का भी वही हाल हुआ जो हर एक नराधम का होता है, “मट्टी में मिल जाना“,

वैसे तो भारत में रहते हुए हमें पड़ौसी मुल्क के सिस्टम से कुछ लेना देना नहीं, लेकिन हाल ही में इस किस्से पर धुरंधर नाम की फिल्म बनी है जिसमें हम्ज़ा (एक भारतीय एजंट) का किरदार रणवीर सिंह ने निभाया है, जो मिशन पर पाकिस्तान गए थे, उनकी तुलना “शहीद” मेजर मोहित शर्मा से हो रही है, आइए जान लेते हैं Kaun Tha Rehman Dakait और क्या थी उसकी कहानी.

जन्म और परिचय : Sardar Abdul Rehman का जन्म वर्ष 1975 में ल्यारी, कराची, पाकिस्तान में हुआ था. उसे सरदार, खान साहेब और खान भाई कह कर भी पुकारा जाता था, लेकिन Underworld में वो “रहमान डकैत” नाम से कुख्यात था.

संगठन और राजनीति : रहमान डकैत ने “पीपुल्स अमन कमेटी” संगठन की स्थापना की थी, उसका उत्तराधिकारी उज़ैर बलोच था, राजनीती की बात करें तो कराची में वो पाकिस्तान पीपल्स पार्टी से जुड़ा हुआ था. उसकी राइवलरी / दुश्मनी गैंगस्टर अरशद पप्पू से रही, जब रहमान ल्यारी में Wanted था तो उस पर 5 मिलियन PKR का इनाम घोषित हुआ था.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *